~~~~~~~~
बस कुछ कदम आगे नज़र आ रहा,
वो चालीस का दरवाज़ा है.
बड़ा तल्ख़ सा एहसास है,
बीते बरसों का हर दिन अभी तक ताज़ा है.
घने काले बाल जो थे कभी,
अब उनको देख कर मन दुखता है.
अक्सर पढ़ते समय किताब को,
आँखों से थोडा दूर करना पड़ता है.
आईना क्या कहता है, सामने वाले की निगाह क्या कहती है,
कुछ पता नहीं.
हाँ, ये मन अभी तक उतना ही नया है,
इसके भीतर कुछ भी बदला नहीं.
पहले तो मन यूँ ही खिंचा नहीं चला जाता था,
उस बीते हुए कल में.
पच्चीस बरस पुरानी दीवाली में,
और कभी बीस बरस पुरानी होली में.
घर छूटे एक ज़माना हुआ,
जाने कितने लोग मिले हैं इस सफ़र में.
आज यादें वापस उलझ गयी हैं,
उसी आँगन, स्कूल और शहर में.
नौ से दस बरस में कब गए,
वो तो खैर अब कुछ याद रहा नहीं है.
और उन्नीस से बीस के दौर में,
किसी को कुछ याद रहता ही नहीं है.
उन्नंतीस से तीस में,
एक पल बैठ कर याद करने को वक़्त ही नहीं था.
आज उनतालीस से चालीस में,
याद करने को पूरा बीता दौर खड़ा था.
दरअसल बीस बरस के बाद चला कहाँ हूँ,
बस भागता ही रहा.
रोज़ी-गृहस्थी तो कभी तरक्की-रिश्तेदारी,
सब साथ हांकता ही रहा.
बड़ा ही अजीब सा ये वक़्त होता है,
एक लम्बी सी फेहरिस्त होती है.
कोई मुद्दा हल्का नहीं होता,
पच्चीसवां घंटा निकालने की कोशिश रहती है.
माँ बाबूजी कमज़ोर पड़ने लगते हैं,
नींद आते ही बच्चे चिल्ला कर रोने लगते हैं,
"जी हुजुर" कहने के पैसे मिलते हैं,
और दिमाग लगाने के अंजाम भुगतने पड़ते हैं.
वक़्त बहुत ही तेज़ भागता है,
देखते देखते दशक निकल जाते हैं.
फिर पहली ही फुरसत में मन ढूँढने निकलता है,
और पुराने दरवाजे खुलते चले जाते हैं.
बस उम्र का वही दौर है ये,
जब याद आता है सुनहरा समय जो हम जी चुके हैं.
और एहसास होता है ये,
कि मिली हुई आधे से ज्यादा साँसे तो हम ले चुके हैं.
~~~~~~
12 comments:
Nice thoughts taking us back to our memories.
AKhilesh
Hi Mamta,
Its really touching, keep writing.
Bipin Misra
Mamta Dear,
Kya likhti hain aap. Its really amazing how you can pen down your thoughts in such a beautiful poem, we sometime can't even say them in plain text.
Keep going.
Love,
Rashmi
wow !!! That was nice.
So nice Mamta ..... too good .....
very nice and simple wordings. Apni Bhawna ko shabdon me dhalna ek bari baat aur art hai. I appriciate your ability. Keep it up.
kya kahoon..........man ki baatein kitni sundarta se kah di aapne.......!!
It is beautiful, just too good. I felt My feelings have been put across so well. I especially loved the touch of humour in - "जी हुजुर" कहने के पैसे मिलते हैं और दिमाग लगाने के अंजाम भुगतने पड़ते हैं।
and the touching last two lines....Awesome! Have you posted this in Afsaane? If not, pls do so.... Shabnam
Mamta,
kitna khoobsurat likha hai tune. I am glad that you are keeping up with writing at least. Jo pal college mein saath bitaye aur jo ek din last year delhi mein bitaaya.
Ruchi
Mamta ji,
Aapki tarah apne paas shabd to nahi likhne ko,
Par ahsaas jaroor hain karne ko.
Kyu aaj ek pal pahle ki bhi baat yaad nahi,ya yaad nahi rakhna chahte,
Kyu pichhli baate yaad kar hi khush rahte hain...
BAHUT KHOOB...Saraswatiji ka Aashirwaad aapki lekhni pe aise hi barasta rahe....
Badri.
jindgi ki sacchai jo mahsus kar rahi hooin woh tumne shabdon main likh di ..........awsum
kya khoob kaha mamta tumne.....sachmuch chalees ke dashak me hi beete din aur yaad aa rahe hai...specially wo school ke woh forsat ke din ... roti kapra aur makan ki khichatani se door woh lamhe......bahut badiya....yu hi hamesha likhti raho...........
Post a Comment